mBlog — Latest short, visual news

Blue Aadhaar : 5 साल से कम उम्र के बच्चे का आधार कार्ड

Blue Aadhaar : 5 साल से कम उम्र के बच्चे का आधार कार्ड

घर बैठे बनवाएं Blue Aadhaarअगर आपके घर में 5 साल से कम उम्र का बच्चा है, तो उसका Blue Aadhaar (याने बाल आधार) अब कुछ क्षेत्रों में घर बैठे भी बन सकता है। यदि आपके पिन कोड पर IPPB और डाक विभाग की डोरस्टेप सेवा उपलब्ध है, तो डाक कर्मचारी घर आकर नामांकन करेगा। इसके लिए बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र और माता या पिता का आधार कार्ड आवश्यक है। यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क है।(Disclaimer: Image AI generated है)

Read more → · Scheme

भारत की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन : 17 July से शुरू

भारत की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन : 17 July से शुरू

भारत 17 जुलाई को हरित रेलवे युग में कदम रखने जा रहा है। जोकि एक बड़ा कदम होगा, और प्रधानमंत्री हरियाणा के जींद से देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। उद्घाटन सेवा जींद–सोनीपत रेलखंड पर चलेगी। इसके साथ भारत जापान, अमेरिका, कनाडा और दक्षिण कोरिया जैसे देशों की सूची में शामिल हो जाएगा, जहां हाइड्रोजन ट्रेनें संचालित होती हैं।

Read more → · Knowledge

सरकारी नौकरी में भर्ती

सरकारी नौकरी में भर्ती

⚡ NTPC Green Energy में नौकरी का मौका एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NGEL) ने असिस्टेंट इंजीनियर सहित 114 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इंजीनियरिंग एवं अन्य निर्धारित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। यदि आप ग्रीन एनर्जी सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह शानदार अवसर है। आवेदन और विस्तृत जानकारी के लिए ngel.in पर विजिट करें।

Read more → · Jobs

भारत ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास

भारत ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास

भारत ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, इंग्लैंड को 270 रन से हरायाभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स के पहले महिला टेस्ट में इंग्लैंड को 270 रन से हराकर इतिहास रच दिया। यास्तिका भाटिया ने 113 रन बनाकर लॉर्ड्स में टेस्ट शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया। तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने पहली पारी में 5 विकेट लेकर ऑनर्स बोर्ड में जगह बनाई। इंग्लैंड की धरती पर भारत की यह तीसरी टेस्ट जीत है, जबकि मेजबान टीम अब भी भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट नहीं जीत सकी है।

Read more → · Knowledge

सुकन्या समृद्धि योजना: बेटी के भविष्य की सुरक्षित बचत

सुकन्या समृद्धि योजना: बेटी के भविष्य की सुरक्षित बचत

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) 10 वर्ष से कम आयु की बालिका के लिए भारत सरकार की सुरक्षित बचत योजना है। इसमें सालाना ₹250 से ₹1.5 लाख तक निवेश किया जा सकता है, जिस पर वर्तमान में 8.2% ब्याज मिलता है। 15 वर्ष तक जमा करना होता है और खाता 21 वर्ष में परिपक्व होता है। 18 वर्ष के बाद उच्च शिक्षा हेतु 50% निकासी संभव है। निवेश, ब्याज और परिपक्वता राशि तीनों पूरी तरह कर-मुक्त (EEE) हैं।

Read more → · Scheme

बाबा बर्फानी जल्दी क्यों पिघले?

बाबा बर्फानी जल्दी क्यों पिघले?

इस वर्ष अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक हिम शिवलिंग (बाबा बर्फानी) के अपेक्षाकृत जल्दी अंतर्ध्यान होने की खबरों ने श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ा दी है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और विशेषज्ञों के अनुसार, इसके पीछे जलवायु परिवर्तन, हिमालय में बढ़ता तापमान और सामान्य से कम बर्फबारी जैसे कारण हो सकते हैं। हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि इस विषय पर विस्तृत अध्ययन आवश्यक है और किसी एक कारण को अंतिम रूप से जिम्मेदार नहीं माना जा सकता।

Read more → · Knowledge

लॉर्ड्स में यस्तिका का ऐतिहासिक शतक

लॉर्ड्स में यस्तिका का ऐतिहासिक शतक

लॉर्ड्स में यस्तिका भाटिया का ऐतिहासिक शतक : बड़ी खबर भारतीय बल्लेबाज यस्तिका ने लॉर्ड्स में महिला टेस्ट क्रिकेट का पहला शतक लगाकर इतिहास रच दिया। उन्होंने 158 गेंदों में 113 रन बनाए, जिसमें 14 चौके शामिल रहे। इस उपलब्धि के साथ वे लॉर्ड्स के प्रतिष्ठित ऑनर बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला शतकवीर और दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बन गईं।

Read more → · Knowledge

🎓 डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27

🎓 डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27

💡 अवसर क्या है?यह छात्रवृत्ति आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्रों के लिए है। जिन्होंने 2025-26 में कक्षा 10 या 12 पास की है, वे उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए आवेदन कर सकते हैं। ✅ पात्रतापिछली कक्षा में कम से कम 75% अंक, माता-पिता की वार्षिक आय ₹8 लाख से कम। सरकारी स्कूल, दिव्यांग (PwD), पूर्वोत्तर क्षेत्र और आकांक्षी जिलों के छात्रों को प्राथमिकता मिलेगी।

Read more → · Knowledge

चलिए Knowledge Check करते है

चलिए Knowledge Check करते है

Q) हाल ही में खबरों में रहा त्र्यंबकेश्वर मंदिर किस राज्य में स्थित है?🤔(a) महाराष्ट्र(b) कर्नाटक(c) केरल(d) तमिलनाडु(यह भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। पवित्र गोदावरी नदी का उद्गम यहीं से होता है। यह मंदिर ब्रह्मगिरि पर्वत की तलहटी में स्थित है।नासिक शहर से इसकी दूरी लगभग 28 किलोमीटर है।) Swipe तभी जब हो, आपके पास कोई एक option 💡

Read more → · Knowledge

अनचाहे Record की कहानी : लियोनेल मेसी

अनचाहे Record की कहानी : लियोनेल मेसी

लियोनेल मेसी एक दिग्गज फुटबॉल प्लेयर हैं, पर इस महान खिलाड़ी के नाम एसा record बन गया है, जोकि उनके लिए मनचाहा नहीं होगा, हुआ ऐसा है की, फीफा विश्व कप के इतिहास में पेनल्टी को गोल में न बदल पाने का एक अनचाहा और बुरा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, यह record है कि, मेसी ने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा 4 पेनल्टी मिस की हैं।

Read more → · Knowledge

2026 FIFA World Cup – अर्जेंटीना की ऐतिहासिक वापसी

2026 FIFA World Cup – अर्जेंटीना की ऐतिहासिक वापसी

2026 फीफा विश्व कप में अर्जेंटीना ने मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। टीम 78वें मिनट तक 0-2 से पीछे थी, लेकिन अंतिम 15 मिनट में तीन गोल कर शानदार जीत दर्ज की। लियोनेल मेसी ने टूर्नामेंट का अपना 8वां गोल किया, जबकि एंजो फर्नांडीज ने इंजरी टाइम (90+3) में विजयी गोल दागा। 📌 IMP pointयह विश्व कप इतिहास में अर्जेंटीना की पहली जीत है, जब टीम दो गोल से पिछड़ने के बाद मुकाबला जीती।

Read more → · Knowledge

सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन शुरू

सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन शुरू

केंद्र सरकार ने सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन भारतीय नागरिकों, संस्थानों और संगठनों को दिया जाता है जिन्होंने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। Important📌इच्छुक उम्मीदवार 31 जुलाई 2026 तक नेशनल अवॉर्ड्स पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पुरस्कार की घोषणा 31 अक्टूबर, राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर की जाएगी।

Read more → · Scheme

रेलवे में 4,098 तकनीकी पदों पर भर्ती, युवाओं के लिए बड़ा अवसर

रेलवे में 4,098 तकनीकी पदों पर भर्ती, युवाओं के लिए बड़ा अवसर

भारतीय रेलवे ने सुरक्षा और परिचालन व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए देशभर के विभिन्न रेलवे जोनों में 4,098 तकनीकी पदों पर भर्ती की मंजूरी दी है। इस भर्ती में 35 तकनीकी श्रेणियां शामिल हैं, जिनमें जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट (DMS), केमिकल एवं मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA) सहित कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। यह भर्ती इंजीनियरिंग और तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का शानदार अवसर लेकर आई है।

Read more → · Career

आज का Quick GK

आज का Quick GK

आज के 5 महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स (Quick Update)चीन ने परमाणु पनडुब्बी से 8,000 किमी रेंज की मिसाइल का परीक्षण किया।अभिनेता George Clooney को वेनिस फिल्म महोत्सव का लाइफटाइम सम्मान मिलेगा।सरकार ने तीन प्रमुख पुलिस एवं सुरक्षा संस्थानों में नए प्रमुख नियुक्त किए।वैज्ञानिकों ने धरती के नीचे फैले विशाल फंगल नेटवर्क का पहला वैश्विक नक्शा तैयार किया।नॉर्वे ने ब्राजील को हराकर पहली बार फीफा विश्व कप क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

Read more → · Knowledge

Admission Alert

Admission Alert

नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश 2027: आवेदन शुरूनवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2027 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। यह देश के प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों में प्रवेश का सुनहरा अवसर है, जहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा निःशुल्क प्रदान की जाती है। अभिभावकों और विद्यार्थियों को समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। 

Read more → · Education

नौकरी अपडेट 2026: इन 4 बड़ी भर्तियों के लिए जल्द करें आवेदन

नौकरी अपडेट 2026: इन 4 बड़ी भर्तियों के लिए जल्द करें आवेदन

Quick Update:🔥इंडियन ओवरसीज बैंक: 750 अप्रेंटिस पद, आवेदन 20 जुलाई तक, ग्रेजुएट उम्मीदवार पात्र।UPSC: 450 डिप्टी इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर सहित विभिन्न पद, आवेदन 17 जुलाई तक।SSC: 341 असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर पद, वेतन ₹44,900–₹1,42,400, आवेदन 16 जुलाई तक।NHSRCL: 237 टेक्नीशियन पद, 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन 5 अगस्त तक करें।नोट: आवेदन करने से पहले संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर पात्रता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया अवश्य जांच लें।

Read more → · Jobs

DAY-NRLM योजना: पात्रता, SHG, आवेदन प्रक्रिया और प्रमुख लाभ

DAY-NRLM योजना: पात्रता, SHG, आवेदन प्रक्रिया और प्रमुख लाभ

दीनदयाल अंत्योदय योजना–राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) ग्रामीण गरीब परिवारों, विशेषकर महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की केंद्र सरकार की प्रमुख योजना है। इसमें स्वयं सहायता समूह (SHG) 10–20 महिलाओं का बचत एवं ऋण समूह होता है। पात्रता: ग्रामीण गरीब परिवारों की महिलाएं, विशेषकर SECC/BPL या राज्य द्वारा चिन्हित परिवार। आवेदन: इच्छुक महिला ग्राम पंचायत/ग्राम संगठन, ब्लॉक मिशन कार्यालय या राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (SRLM) के माध्यम से SHG में जुड़कर आवेदन कर सकती है। योजना के तहत बैंक ऋण, कौशल प्रशिक्षण, स्वरोजगार, उद्यमिता और आजीविका सहायता प्रदान की जाती है।

Read more → · Scheme

आज का GK : Quick points

आज का GK : Quick points

एक साल में 125 नए GI टैग: भारत में अब कुल 822 GI टैग, स्थानीय उत्पादों को मिली नई पहचानभारत अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक हस्तशिल्प, कृषि उत्पादों और स्थानीय कलाओं के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। इन विशिष्ट उत्पादों की पहचान और मौलिकता को सुरक्षित रखने के लिए भौगोलिक संकेत (Geographical Indication - GI Tag) दिया जाता है। यह टैग न केवल किसी उत्पाद की विशिष्ट पहचान स्थापित करता है, बल्कि स्थानीय कारीगरों, किसानों और उद्योगों को आर्थिक रूप से भी सशक्त बनाता है।

Read more → · Knowledge

मध्यप्रदेश इंजीनियरिंग एडमिशन 2026: जानिए कितने कॉलेज, कितनी सीटें और कौन-सी ब्रांच सबसे ज्यादा पसंद

मध्यप्रदेश इंजीनियरिंग एडमिशन 2026: जानिए कितने कॉलेज, कितनी सीटें और कौन-सी ब्रांच सबसे ज्यादा पसंद

मध्यप्रदेश के 757 इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू है। इस वर्ष लगभग 69,569 इंजीनियरिंग सीटों पर दाखिले होंगे। छात्रों के लिए कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, IT, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, मैकेनिकल, सिविल, रोबोटिक्स और एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग जैसी कई ब्रांच उपलब्ध हैं। सबसे अधिक रुचि कंप्यूटर साइंस, AI और मशीन लर्निंग से जुड़े कोर्सों में देखी जा रही है। प्रवेश के लिए अभ्यर्थी 12वीं (भौतिकी, गणित और रसायन विज्ञान/तकनीकी विषय) उत्तीर्ण होना चाहिए। एडमिशन JEE Main रैंक तथा बाद के चरणों में 12वीं के अंकों के आधार पर DTE काउंसलिंग के माध्यम से दिए जाते हैं।

Read more → · Education

लोककला की अमर स्वर-साधिका: पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि

लोककला की अमर स्वर-साधिका: पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि

डॉ. तीजन बाई (जन्म: 24 अप्रैल 1956, छत्तीसगढ़) का निधन भारतीय लोककला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। वे पंडवानी की प्रसिद्ध कापालिक शैली में महाभारत की कथाओं का ओजस्वी गायन और जीवंत अभिनय करती थीं। उन्हें पद्मश्री (1988), पद्म भूषण (2003), पद्म विभूषण (2019) तथा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार सहित अनेक सम्मान मिले। उन्होंने भारतीय लोककला को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। उनका दमदार स्वर, अभिनय और तंबूरे के अनूठे प्रयोग ने पंडवानी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनका योगदान सदैव अमर रहेगा।

Read more → · Knowledge

🔍