📚 Knowledge
Today's GK - Current affairs
By mBlog.in · 26 Aug 2026, 11:30 am IST
विहान: स्वदेशी ब्रॉडबैंड चिप भारत ने ब्रॉडबैंड तकनीक के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। चेन्नई की सेमीकंडक्टर स्टार्टअप अहीसा डिजिटल इनोवेशन ने सरकारी सहयोग से विकसित स्वदेशी ब्रॉडबैंड नेटवर्किंग चिप ‘विहान’ का सफल परीक्षण किया है। आरआईएससी-वी तकनीक पर आधारित यह चिप सी-डैक के स्वदेशी वेगा प्रोसेसर से संचालित होती है। इसे ऑप्टिकल फाइबर और ब्रॉडबैंड उपकरणों के लिए तेज, सुरक्षित और देश में विकसित तकनीकी समाधान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
गरुड़: स्वदेशी हाई-रेजोल्यूशन दूरबीन
भारत में रक्षा-स्तर की तकनीक को आम लोगों तक पहुंचाने की दिशा में ‘गरुड़’ दूरबीन एक खास पहल है। मिनी रत्न श्रेणी-1 की रक्षा कंपनी इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड ने इसे लॉन्च किया है। यह उच्च गुणवत्ता वाली दूरबीन भारतीय सेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की तकनीक के आधार पर विकसित की गई है। गरुड़ आकार में छोटी, हल्की और आसानी से ले जाने योग्य है। यह उपयोगकर्ताओं को साफ और सटीक दृश्य उपलब्ध कराने के लिए तैयार की गई है।