📚 Knowledge

Latest Knowledge stories on mBlog — short, visual news in a fast feed.

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड ⚡🏍️ जून 2026 में पहली बार भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बाजार हिस्सेदारी 10.36% पहुंच गई। कुल 15.6 लाख दोपहिया वाहनों में 1.62 लाख से अधिक ई-टू-व्हीलर बिके। पिछले वर्ष जून में यह आंकड़ा 7.28% था। ओला, एथर, बजाज, टीवीएस और रॉयल एनफील्ड की नई इलेक्ट्रिक बाइकों से प्रतिस्पर्धा और तेज होने की उम्मीद है। विशेषज्ञों के अनुसार 2030 तक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार 50% हिस्सेदारी तक पहुंच सकता है। आरोग्य सेतु 2.0 लॉन्च, अब बनेगा डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड 🏥📱 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने आरोग्य सेतु 2.0 लॉन्च किया। कोविड-19 के दौरान शुरू हुआ यह ऐप अब पर्सनल डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड प्लेटफॉर्म के रूप में काम करेगा। इसके माध्यम से उपयोगकर्ता आभा (ABHA) आईडी बना सकेंगे, अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड सुरक्षित रख सकेंगे और अस्पतालों में डिजिटल रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। साथ ही PM-JAY वॉलेट के जरिए स्वास्थ्य बीमा कवरेज की जानकारी भी आसानी से प्राप्त होगी। AI में भारत की सफलता के 4 बड़े आधार 🤖🇮🇳 एक article के अनुसार, भारत के पास एआई महाशक्ति बनने के चार प्रमुख आधार हैं—प्रतिभाशाली मानव संसाधन, नवाचार-अनुकूल नियम, मजबूत डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वच्छ ऊर्जा। भारत में एआई कौशल वैश्विक औसत से 2.8 गुना अधिक है। डेटा सेंटर, क्लाउड, सेमीकंडक्टर और नवीकरणीय ऊर्जा में तेज निवेश एआई विकास को गति दे रहा है। सही नीतियों और निवेश के साथ भारत वैश्विक एआई नेतृत्व की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा सकता है। बिना जांचे दोस्तों के नाम के WhatsApp अटैचमेंट भी ना खोलें : CERT-In भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने WhatsApp Web और Desktop उपयोगकर्ताओं को मैलवेयर अटैक से सतर्क रहने की सलाह दी है। साइबर अपराधी हैक किए गए WhatsApp अकाउंट से VBScript जैसी खतरनाक फाइलें भेज रहे हैं, जो परिचित या दोस्त के नाम से भी आ सकती हैं। ऐसी फाइल खोलने पर कंप्यूटर या लैपटॉप का अनधिकृत एक्सेस अपराधियों को मिल सकता है। तो यदि फाइल किसी परिचित के नाम से आई हो, तो भी पहले उससे पुष्टि कर लें कि उसने वास्तव में वह फाइल भेजी है। बैंक नहीं सुन रहा? RBI से करें शिकायत, मिल सकता है ₹20 लाख तक का मुआवजा यदि बैंक आपकी पेंशन में देरी, खाते से गलत कटौती, FD विवाद, ATM/डेबिट कार्ड समस्या, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन फेल, चेक क्लियरेंस में देरी या RBI नियमों के उल्लंघन जैसी शिकायतों का समाधान नहीं कर रहा है, तो आप RBI के बैंकिंग लोकपाल के पास शिकायत कर सकते हैं। स्टेप 1: सबसे पहले अपने बैंक में लिखित शिकायत । स्टेप 2: बैंक का 30 दिनों में जवाब नहीं, तो RBI में शिकायत करें। स्टेप 3: RBI में शिकायत के 3 तरीके— ऑनलाइन: RBI के CMS पोर्टल पर।, ई-मेल, डाक: CRPC, RBI,स्टेप 4: सहायता के लिए RBI हेल्पलाइन । आज का GK : Quick revision ■1) भारत के प्रधानमंत्री को सेशेल्स के सर्वोच्च नागरिक सम्मान "Guardian of the Blue Horizon" से सम्मानित किया गया। यह सम्मान हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग और MAHASAGAR विज़न को मजबूत करने के लिए प्रदान किया गया। ■2) केंद्रीय गृहमंत्री ने गुजरात में 'भारत टैक्सी' का शुभारंभ किया। यह देश की पहली जीरो-कमीशन सरकारी कैब सेवा है। ■3) 29 जून को भारत में 20वां राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया गया। यह दिवस महान सांख्यिकीविद् प्रो. प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर मनाया जाता है। ■4) सरकार ने 7×7×7 रणनीति के तहत एनीमिया मुक्त भारत अभियान को सशक्त बनाने की घोषणा की। ट्रिपल आईटी ने बनाया 'किसान मित्र' एआई चैटबॉट रायपुर स्थित ट्रिपल आईटी नया रायपुर के छात्रों और प्रोफेसरों ने 'किसान मित्र' नामक एआई चैटबॉट विकसित किया है। यह 12 भारतीय भाषाओं में मौसम, खेती की तकनीक, फसल प्रबंधन और सरकारी योजनाओं की जानकारी देगा। चैटबॉट 89.6% सटीकता के साथ हिंदी-अंग्रेज़ी मिश्रित प्रश्न भी समझ सकता है। जल्द ही इसे मोबाइल ऐप और वेब प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे दूर-दराज़ के किसानों को भी लाभ मिलेगा। 60% बच्चे अब वैज्ञानिक नहीं, इन्फ्लुएंसर बनना चाहते हैं अमेरिका और नॉर्वे में हुए एक अध्ययन के अनुसार, 60% से अधिक बच्चे भविष्य में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, यूट्यूबर या टिकटॉकर बनना चाहते हैं। भारत में भी एक सर्वे में 37% जेन-अल्फा (2010–2024 में जन्मे) बच्चों ने इन्फ्लुएंसर बनने की इच्छा जताई। विशेषज्ञों के अनुसार, सोशल मीडिया और शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म बच्चों के करियर विकल्पों और रोल मॉडल को तेजी से प्रभावित कर रहे हैं। 200 किलोग्राम सामान लेकर 200 किमी/घंटा की रफ्तार से उड़ेगा नया ड्रोन हैदराबाद के स्टार्टअप ब्लूजे एयरोस्पेस ने दूसरी पीढ़ी का VTOL (वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग) ड्रोन विकसित किया है। यह बिना रनवे के हेलीकॉप्टर की तरह उड़ान भर सकता है और एक बार में 200 किलोग्राम तक सामान ले जाने में सक्षम है। इसकी अधिकतम गति 200 किमी/घंटा है। बैटरी मॉडल की रेंज 50–70 किमी और हाइड्रोजन-इलेक्ट्रिक मॉडल की 250–300 किमी होगी। कंपनी का लक्ष्य 2027 तक इसका व्यावसायिक संचालन शुरू करना है। भारत टैक्सी शुरू केंद्रीय मंत्री ने 27 जून को गुजरात के 14 शहरों में 'भारत टैक्सी' सेवा शुरू कर दी है। यह देश की पहली सहकारिता आधारित और ड्राइवर-स्वामित्व वाली टैक्सी सेवा बताई गई है। फरवरी 2026 में दिल्ली में भारत टैक्सी का राष्ट्रीय शुभारंभ हुआ था। आज का GK ■महेश दीक्षित को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) का नया निदेशक नियुक्त किया गया; उनका कार्यकाल 2 वर्ष का होगा। वे तपन कुमार डेका का स्थान लेंगे । ■ दिनेश त्रिवेदी को बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त के रूप में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के समकक्ष औपचारिक प्रोटोकॉल दर्जा दिया गया। ■ DRDO की स्वदेशी 'नेत्र' AEW&C प्रणाली को फाइनल ऑपरेशनल क्लीयरेंस मिला। 'नेत्र' भारतीय वायु सेना की निगरानी और युद्ध प्रबंधन क्षमता बढ़ाएगी। ■ तीन उत्पादों को GI टैग मिला। इनमें सिवनी का जम्बो सीताफल, बुरहानपुर का केला और त्रिपुरा का सरिंदा शामिल हैं। ■ राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने 10 नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई। 1 जुलाई 2026 से आधार में ईमेल अपडेट करना हुआ पूरी तरह मुफ्त आधार कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर है। 1 जुलाई 2026 से आधार में ईमेल आईडी अपडेट कराने की सुविधा पूरी तरह निःशुल्क (FREE) कर दी गई है। आधार में ईमेल आईडी अपडेट होने पर यूजर को आधार ऑथेंटिकेशन (Authentication) से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं (Notifications) मिलती रहती हैं। साथ ही, कई ऑनलाइन सेवाओं में आधार सत्यापन (Aadhaar Authentication) के दौरान आवश्यक OTP भी पंजीकृत ईमेल पर प्राप्त किया जा सकता है। जिन्होंने email update नहीं कराया, उनके लिए अच्छी update है। ऑपरेशन सिंदूर के 6 वीरों के नाम राष्ट्रीय समर स्मारक में हुए अंकित ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सशस्त्र बलों के छह वीर जवानों के नाम पहली बार राष्ट्रीय समर स्मारक पर अंकित किए गए हैं। इनमें 10 इन्फैंट्री ब्रिगेड मुख्यालय के सूबेदार मेजर पवन कुमार, जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री की चौथी बटालियन के राइफलमैन सुनील कुमार, 5 फील्ड रेजिमेंट के लांस नायक दिनेश कुमार, 851 लाइट रेजिमेंट के अग्निवीर मूड मुरली नायक, 237 फील्ड वर्कशॉप के हवलदार सुनील कुमार सिंह तथा भारतीय वायुसेना की 39 विंग के सार्जेंट सुरेंद्र कुमार शामिल हैं। राइफलमैन सुनील कुमार को मरणोपरांत वीर चक्र और सार्जेंट सुरेंद्र कुमार को मरणोपरांत वायुसेना पदक से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय समर स्मारक पर नाम अंकित हुए लस्सी-छाछ की बढ़ी मांग, कोल्ड ड्रिंक्स पीछे अगर आप startup या innovation का सोच रहें हैं तो यह update काम की हैं - इस साल की भीषण गर्मी के बीच देश के सॉफ्ट ड्रिंक्स बाजार में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। युवा और शहरी उपभोक्ता अब कार्बोनेटेड कोल्ड ड्रिंक्स की बजाय लस्सी, छाछ और प्रोबायोटिक पेयों को अधिक पसंद कर रहे हैं। डेयरी बेवरेज की बिक्री में तेज़ बढ़ोतरी दर्ज हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार, कम जीएसटी, बेहतर स्वास्थ्य लाभ और नए फ्लेवर इस बदलाव की प्रमुख वजह हैं। कंपनियां भी अब प्रोटीन और हेल्थ-बेस्ड पेयों पर अधिक ध्यान दे रही हैं। लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर साइबर ठगी से सावधान भोपाल पुलिस ने पेंशनभोगियों और बुजुर्गों को 'लाइफ सर्टिफिकेट', 'जीवन प्रमाण' और 'पेंशन KYC' के नाम पर होने वाली साइबर ठगी से सावधान रहने की सलाह दी है। पुलिस ने कहा है कि केवल अधिकृत सरकारी पोर्टल या बैंक के माध्यम से ही लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट करें। किसी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें और OTP, UPI PIN, CVV या पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें। आज का GK ■ जस्टिस प्रतिभा (प्रतिमा) एम. सिंह International IP Hall of Fame में शामिल होने वाली पहली भारतीय जज बनीं। उन्हें बौद्धिक संपदा (IP) कानून में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। ■ प्रसिद्ध तमिल अभिनेता, निर्देशक और पटकथा लेखक के. भाग्यराज का 73 वर्ष की आयु में निधन हुआ। ■IIT बॉम्बे न्यूयॉर्क में अपना पहला विदेशी सब-कैंपस खोलेगा। ■IGCAR, कलपक्कम में दुनिया का पहला परमाणु रिएक्टर की गर्मी से हाइड्रोजन बनाने वाला प्लांट शुरू हुआ। ■Hurun Global Unicorn Index के अनुसार दुनिया में 1,603 यूनिकॉर्न हैं। भारत 61 यूनिकॉर्न के साथ चौथे स्थान पर है। भारतीय उद्यमियों ने दुनिया भर में 217 यूनिकॉर्न कंपनियां स्थापित की हैं। स्टैनफोर्ड का 'बर्गर AI' चर्चा में सुनने में आया है, कि America के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने 'बर्गर AI' विकसित किया है, जिसने हजारों बर्गर रेसिपियों का अध्ययन कर नई रेसिपियां तैयार की हैं। Report में बताया है कि- शोधकर्ताओं का दावा है कि इसके कुछ बर्गर स्वाद में 'बिग मैक' को भी टक्कर दे सकते हैं। यह तकनीक भविष्य में नई दवाओं और व्यक्तिगत पोषण के अनुरूप भोजन विकसित करने में भी उपयोगी हो सकती है। आज का दिन : MSME Day 27 June हर साल 27 June को अंतरराष्ट्रीय MSME दिवस (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम दिवस) मनाया जाता है. इसका उद्देशय अर्थव्यवस्था में MSME की भूमिका, रोजगार सृजन और सतत विकास में उनके योगदान को मान्यता देना है. इसकी शुरुआत United Nations General Assembly ने की थी। MSME भारत सरकार द्वारा निर्धारित निवेश और टर्नओवर की सीमाओं के अंतर्गत आने वाले विनिर्माण (Manufacturing) और सेवा (Service) आधारित व्यवसायों को दिया गया सामूहिक नाम है। इस साल Bhopal में MSME day पर उद्यमी दिवस, Ravindra भवन में मनाया जाना है। गांव के Student का National अविष्कार (Part 1) दमोह, मध्य प्रदेश के एक 12th class के student Sameer Ahirwar ने जब अपने गांव के खेतों में काम करने वाले किसानों की एक समस्या को देखा, तो उसका मन अशांत हो गया। और फिर उस छोटे से गांव के विद्यार्थी ने कम लागत में एसा कमाल का device बना दिया, जिसके चर्चे हर जगह है। यही नहीं Madhya Pradesh के मुख्यमंत्री भी इस विद्यार्थी को सम्मानित कर चुके है। और ISRO director से भी तारीफ मिली। क्या समस्या थी?, क्या innovation है?, और आगे क्या होगा उसका?? । पढ़ेंगे success story के अगले mBlog में आज का Quick GK points ●1. भारत ने जूनियर एशियाई आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप के टीम इवेंट में पहली बार कांस्य पदक जीता। ●2. हर्षित दामोदरन ने वॉल्ट स्पर्धा में स्वर्ण और अक्षत बजाज ने रजत पदक जीता। ●3. महाराष्ट्र ने देश का पहला राज्य स्तरीय AI हब बनाते हुए Maha AI लॉन्च किया। ●4. राज्य सरकार ने MahaDBT 2.0 और डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट सेवाएं भी शुरू कीं। ●5. भारत में 14वां पासपोर्ट सेवा दिवस मनाया। ●6. विदेश मंत्रालय के अनुसार पासपोर्ट यात्रा दस्तावेज है, नागरिकता का नहीं। ●7. 27 देश भारतीय पासपोर्ट धारकों को वीजा-फ्री प्रवेश देते हैं। आज का GK 1. तुषार मेहता को लगातार दूसरी बार 3 वर्ष के लिए भारत का सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया गया; नया कार्यकाल 1 जुलाई से शुरू होगा। 2. कुणाल शाह को व्हाट्सएप का नया वैश्विक प्रमुख नियुक्त किया गया। 3. हरमनप्रीत कौर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 मैच खेलने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनीं। 4. लेह में भारत की पहली हाई-एल्टीट्यूड फ्लोरीकल्चर परियोजना शुरू होगी, जहां लिलियम और ग्लेडियोलस जैसे फूल उगाए जाएंगे। आपका Short Course : Excel की 5 उपयोगी Commands Microsoft Excel में कुछ ऐसे functions हैं जो समय बचाने के साथ productivity भी बढ़ाते हैं। SUM() से संख्याओं का कुल जोड़ निकाला जाता है, जबकि AVERAGE() किसी data का औसत बताता है। COUNT() cells में मौजूद संख्याओं की गिनती करता है। IF() function किसी condition के आधार पर अलग-अलग परिणाम देता है, जिससे decision-based calculations आसान हो जाती हैं। वहीं VLOOKUP() बड़ी tables में किसी विशेष जानकारी को खोजने के लिए उपयोग किया जाता है। इन commands की basic समझ Excel में काम करने की गति और accuracy दोनों को बेहतर बना सकती है। Sidhi Tunnel - dual tunnel in Madhya Pradesh Sidhi-Rewa रास्ते से जाते हुए एक टनल tunnel दिखाई दिया, जानकारी लेने पर पता चला कि यह मध्य प्रदेश की सबसे लंबी सड़क सुरंग है, और यह NH-39 पर है, और इससे रीवा व सीधी के बीच की यात्रा का समय घट गया है। यह टनल लगभग 2.28 किलोमीटर मतलब करीब 2280 मीटर लंबी बतायी गई है। SAM श्रेष्ठा 2026 आयोजन SAM Global University, Raisen में SAM Shreshtha 2026 event का आयोजन हुआ। जहां पर कई दिनों से चल रहे विभिन्न competetion के winners को awards से सम्मानित किया गया। इसमे top 3 shining achievers रहे - 1st Prize – Isha Sahu, 2nd Prize – Nikhil Chaudhary, & 3rd Prize – Isha Mahendra Gid को मिला। Malti Rai इस program की मुख्य अतिथि रही। हौसले और नवाचार को मिली नई उड़ान हौसले में दम हो, और idea समाज के काम का हो तो उसको उड़ान जरूर मिलती है । इंदौर स्थित SAGE University में आयोजित "Startup Spark 2.0" कार्यक्रम में Aditya Upadhyay को उनके idea के लिए "Best Startup Idea Winner" Award से सम्मानित किया गया। आज का युवा लगातार innovation कर रहा है जो समाज के काम आए जब दोपहर में इंसान की छाया ही गायब हो गई? 21 जून 2026 को उज्जैन के डोंगला स्थित वराहमिहिर खगोलीय वेधशाला में ऐसा ही अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद MPCST, IIT Indore एवं आचार्य वराहमिहिर न्यास के संयुक्त आयोजन में शून्य छाया अवलोकन ने सभी को रोमांचित कर दिया। प्रतिभागियों ने भारतीय काल गणना परंपरा, खगोल विज्ञान और उज्जैन की वैज्ञानिक विरासत को करीब से जाना। योग शिविर, साइंस शो, खगोलीय प्रदर्शनी, विशेषज्ञ व्याख्यान और रोचक परिचर्चाओं ने विज्ञान और संस्कृति का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। यह आयोजन भारतीय ज्ञान परंपरा और वैज्ञानिक सोच को नई पीढ़ी तक पहुँचाने की प्रेरणादायक पहल बना। छोटे नगर से Drone pilot Monday Motivation: हिमांशु एक छोटे नगर में रहने वाला student है, जिसकी story किसी फिल्म से कम नहीं लगती। इस लड़के ने अपनी अर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने का बहाना बनाने के बजाय, अपनी college की पढ़ाई के साथ साथ DGCA se approved licence certificate course किया, drone pilot बना और अब अलग अलग colleges में drone की training देता हैं। साथ ही अब खुद drone बनाता भी है। एक skill किसी candidates में किस तरह से जोश भर सकती है, उसका उदाहरण हिमांशु है। अगली story में मिलते हैं। IGNOU में जुलाई सत्र के लिए प्रवेश शुरू IGNOU में जुलाई 2026 session के लिए admission शुरू हो गया है। यहां ODL (Open and Distance Learning) mode से पढ़ाई होती है, जिससे कोई candidate अपनी नौकरी, व्यवसाय या पढ़ाई के साथ degree, diploma, certificate course कर सकते हैं। हर age वर्ग और education level के लिए विभिन्न पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। लगभग सभी stream से जुड़े course यहां संचालित किए जाते हैं। IGNOU समर्थ पोर्टल के माध्यम से 15 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। Eligibile को NSP के माध्यम से छात्रवृत्ति का लाभ भी प्राप्त हो सकता है। वंदे भारत ट्रेन में क्या होती है Aisle Seat? वंदे भारत एक्सप्रेस में Aisle Seat का मतलब गलियारे (रास्ते) के पास वाली सीट होता है। यह सीट उन यात्रियों के लिए सुविधाजनक मानी जाती है जिन्हें यात्रा के दौरान बार-बार उठना पड़ता है। Aisle Seat पर बैठे व्यक्ति को वॉशरूम जाने या कोच में घूमने के लिए किसी अन्य यात्री से रास्ता नहीं मांगना पड़ता। हालांकि, इस सीट से खिड़की के बाहर का दृश्य नहीं दिखता और आने-जाने वाले यात्रियों की आवाजाही से थोड़ी असुविधा हो सकती है। वंदे भारत के चेयर कार कोच में 3×2 सीट व्यवस्था होती है, जिसमें गलियारे के दोनों ओर Aisle Seats उपलब्ध रहती हैं। हर महीने का खर्च ₹2.4 लाख? गुरुग्राम की 25 वर्षीय मिशिका शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी मासिक खर्च और निवेश की जानकारी साझा की है। उनके अनुसार सबसे बड़ा खर्च ₹85,000 का किराया है। सब्सक्रिप्शन (Netflix, Prime, YouTube आदि) पर लगभग ₹7,000, फिटनेस कोचिंग पर ₹25,000, जिम पर ₹5,000 और स्विमिंग पूल पर ₹2,000 खर्च होते हैं। बिजली बिल ₹12,000 से ₹15,000 और Wi-Fi व अन्य बिल करीब ₹2,000 हैं। मिशिका हर महीने ₹80,000 से ₹1 लाख तक निवेश भी करती हैं। इसके अलावा खाने-पीने पर ₹7,000 से ₹10,000 और अन्य शॉपिंग व इवेंट्स पर अलग से खर्च होता है। कुल मिलाकर उनका मासिक खर्च और निवेश लगभग ₹2.4 लाख है।