🔍
📚 Knowledge

2026 FIFA World Cup – अर्जेंटीना की ऐतिहासिक वापसी

By mb Sports Team · 08 Jul 2026, 10:55 pm IST
2026 फीफा विश्व कप में अर्जेंटीना ने मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। टीम 78वें मिनट तक 0-2 से पीछे थी, लेकिन अंतिम 15 मिनट में तीन गोल कर शानदार जीत दर्ज की। लियोनेल मेसी ने टूर्नामेंट का अपना 8वां गोल किया, जबकि एंजो फर्नांडीज ने इंजरी टाइम (90+3) में विजयी गोल दागा। 

📌 IMP point
यह विश्व कप इतिहास में अर्जेंटीना की पहली जीत है, जब टीम दो गोल से पिछड़ने के बाद मुकाबला जीती।

Lionel Messi के नाम बने 4 बड़े World Cup रिकॉर्ड

अर्जेंटीना की जीत के साथ लियोनेल मेसी ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं। मेसी विश्व कप के 9 अलग-अलग मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने। उनके विश्व कप गोलों की संख्या 21 तक पहुंच गई और वे गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे हैं। 

🔥वहीं, एंजो फर्नांडीज का 90+3 मिनट में किया गया गोल अर्जेंटीना के विश्व कप नॉकआउट इतिहास का सबसे देर से आया विजयी गोल बन गया।

Current Affairs – FIFA World Cup 2026 के महत्वपूर्ण तथ्य

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य: 🚀

  • अर्जेंटीना ने मिस्र को 3-2 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। टीम ने 0-2 से पिछड़ने के बाद ऐतिहासिक वापसी की। 
  • लियोनेल मेसी ने टूर्नामेंट का 8वां गोल कर गोल्डन बूट की दौड़ में बढ़त बनाई। एंजो फर्नांडीज ने 90+3 मिनट में निर्णायक गोल किया। 
  • यह मैच खेल जगत की सबसे यादगार वापसी (Comeback Victory) में से एक माना जा रहा है।
👁1