Latest Career stories on mBlog — short, visual news in a fast feed.
AI के दौर में सफल करियर के लिए स्किल अपग्रेड जरूरी
आज 72% कंपनियां अपने कार्यों में AI का उपयोग कर रही हैं। ऐसे में केवल तकनीकी ज्ञान नहीं, बल्कि कम्युनिकेशन, टीमवर्क, क्रिटिकल थिंकिंग, प्रॉब्लम सॉल्विंग, अडैप्टेबिलिटी और सहानुभूति जैसी सॉफ्ट स्किल्स भी जरूरी हो गई हैं। साथ ही AI लिटरेसी, प्रभावी प्रॉम्प्टिंग, AI आउटपुट की जांच, माइक्रो-लर्निंग, री-स्किलिंग और अप-स्किलिंग पर लगातार काम करना समय की मांग है। यही कौशल बेहतर नौकरी, अधिक वेतन और तेज करियर ग्रोथ का आधार बन रहे हैं।
AI के दौर में सफल करियर के लिए स्किल अपग्रेड जरूरी
आज 72% कंपनियां अपने कार्यों में AI का उपयोग कर रही हैं। ऐसे में केवल तकनीकी ज्ञान नहीं, बल्कि कम्युनिकेशन, टीमवर्क, क्रिटिकल थिंकिंग, प्रॉब्लम सॉल्विंग, अडैप्टेबिलिटी और सहानुभूति जैसी सॉफ्ट स्किल्स भी जरूरी हो गई हैं। साथ ही AI लिटरेसी, प्रभावी प्रॉम्प्टिंग, AI आउटपुट की जांच, माइक्रो-लर्निंग, री-स्किलिंग और अप-स्किलिंग पर लगातार काम करना समय की मांग है। यही कौशल बेहतर नौकरी, अधिक वेतन और तेज करियर ग्रोथ का आधार बन रहे हैं।
2030 तक EV सेक्टर में 4 करोड़ नौकरियों का बड़ा अवसर

Jobs in EV Sector: भारत का इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेक्टर तेजी से रोजगार का नया केंद्र बन रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, 2030 तक 3–4 करोड़ नौकरियां पैदा हो सकती हैं और भर्ती हर साल 15–20% बढ़ेगी।

बैटरी, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग, रिसाइकलिंग और EV स्टार्टअप्स में सबसे ज्यादा अवसर होंगे। युवाओं के लिए अभी से EV, बैटरी टेक्नोलॉजी और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी स्किल्स सीखना भविष्य की मजबूत तैयारी हो सकती है।

नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy) में तकनीशियन (Technician) कैसे बनाते है??

नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy) वह ऊर्जा है जो हमें प्रकृति से मिलती है और बार-बार इस्तेमाल करने के बाद भी खत्म नहीं होती। जैसे सूरज की रोशनी, हवा, पानी और पेड़-पौधों से मिलने वाली ऊर्जा। (जो ऊर्जा प्रकृति से मिले, बार-बार उपलब्ध हो और पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचाए, उसे नवीकरणीय ऊर्जा कहते हैं।)

इसे स्वच्छ ऊर्जा (Clean Energy) भी कहा जाता है, क्योंकि इससे कोयला और पेट्रोलियम जैसे ईंधनों की तुलना में बहुत कम प्रदूषण होता है।

☀️ नवीकरणीय ऊर्जा में Technician कैसे बनें? 👉

रेलवे में 4,098 तकनीकी पदों पर भर्ती, युवाओं के लिए बड़ा अवसर
भारतीय रेलवे ने सुरक्षा और परिचालन व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए देशभर के विभिन्न रेलवे जोनों में 4,098 तकनीकी पदों पर भर्ती की मंजूरी दी है।

इस भर्ती में 35 तकनीकी श्रेणियां शामिल हैं, जिनमें जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट (DMS), केमिकल एवं मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA) सहित कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।

यह भर्ती इंजीनियरिंग और तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का शानदार अवसर लेकर आई है।

AI के दौर में सफल करियर के लिए स्किल अपग्रेड जरूरी
आज 72% कंपनियां अपने कार्यों में AI का उपयोग कर रही हैं। ऐसे में केवल तकनीकी ज्ञान नहीं, बल्कि कम्युनिकेशन, टीमवर्क, क्रिटिकल थिंकिंग, प्रॉब्लम सॉल्विंग, अडैप्टेबिलिटी और सहानुभूति जैसी सॉफ्ट स्किल्स भी जरूरी हो गई हैं। साथ ही AI लिटरेसी, प्रभावी प्रॉम्प्टिंग, AI आउटपुट की जांच, माइक्रो-लर्निंग, री-स्किलिंग और अप-स्किलिंग पर लगातार काम करना समय की मांग है। यही कौशल बेहतर नौकरी, अधिक वेतन और तेज करियर ग्रोथ का आधार बन रहे हैं।
आईसीएसएसआर सीनियर फेलोशिप 2026: 21 जुलाई तक करें आवेदन
Indian Council of Social Science Research की सीनियर फेलोशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह फेलोशिप सोशल साइंसेज और संबंधित विषयों में शोध को बढ़ावा देने के लिए है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास पीएचडी डिग्री तथा शोध का अनुभव होना चाहिए। आयु सीमा 45 से 70 वर्ष निर्धारित है। फेलोशिप की अवधि 6 माह होगी और चयनित शोधकर्ताओं को ₹45,000 प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2026 है।
करियर को नुकसान पहुंचाने वाली 5 आदतें
हार्वर्ड बिज़नेस रिव्यू के अनुसार, ये 5 आदतें करियर और नेतृत्व क्षमता को प्रभावित कर सकती हैं—
■1)आवेग में निर्णय लेना – सोच-समझकर और पूरी जानकारी के बाद निर्णय लें।
■2) दूसरों को दोष देना – अपनी गलतियों की जिम्मेदारी लें और उनसे सीखें।
■3) हर काम में पूर्णता की चाह – समय पर काम पूरा करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
■4) शक्ति की अत्यधिक लालसा – फीडबैक लें और जवाबदेही बनाए रखें।
■5) हर चीज़ पर नियंत्रण रखने की जिद – टीम पर भरोसा करें और उन्हें स्वतंत्र रूप से काम करने का अवसर दें।
आज की Job
📢 Job Quick Update
🔹 CSIR-NIScPR भर्ती 2026📍 स्थान: Mumbai 💼 पद: Project Scientist-I, Project Scientist-II, Project Scientist-III एवं Senior Project Associate 💰 स्टाइपेंड: ₹42,000–₹78,000 + HRA 📅 चयन प्रक्रिया: Walk-In Interview 🗓️ इंटरव्यू तिथि: 30 जून 2026 📌 नियुक्ति: अस्थायी एवं प्रोजेक्ट-आधारित
■नोट: इंटरव्यू में शामिल होने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में पात्रता, आवश्यक दस्तावेज़ और रिपोर्टिंग समय अवश्य देखें।
डीयू में स्नातक प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए स्नातक (UG) प्रवेश हेतु रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस वर्ष विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों में लगभग 71,600 सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे।
आज की Jobs
🔹 DRDO Apprenticeship, कुल पद: 77, स्टाइपेंड: ₹10,500–₹12,300/माह, अंतिम तिथि: 22 जुलाई 2026
🔹 ESIC भर्ती, कुल पद: 48, पद: विशेषज्ञ एवं सीनियर रेजिडेंट, अंतिम तिथि: 07 जुलाई 2026, योग्यता: संबंधित विषय में PG Degree/Diploma
🔹 RCFL भर्ती, कुल पद: 32, पद: ऑफिसर, सीनियर मैनेजर व अन्य, अंतिम तिथि: 13 जुलाई 2026, योग्यता: MBA, BE/B.Tech आदि
भोपाल में Research Career Opportunity
Bhopal के MANIT और MPCST से जुड़े एक बड़े research Project में mentor के under research fellows से जुड़ी posts निकाली गई है।
जानने में यह भी आया है कि 30 साल के PG candidates के लिए यह बड़ी opportunity है।
खुशी की बात की select हुए candidates को हर महीने 20000 का stipend भी मिलना है ।
यह एक walkin है, July के लिए।
वेसे तो यह भी पता चला है कि, B Arch, B Plan, M Plan और MTECH के लिए भी 40000 stipend पर walk in है । बाकी जरूरी link नीचे है -
नौकरी का सुनहरा मौका: 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। AIIMS नई दिल्ली ने कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (CRE-5) के तहत 1400 से अधिक ग्रुप-B और ग्रुप-C पदों पर भर्ती निकाली है। खास बात यह है कि कुछ पदों के लिए 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को केवल एक AIIMS नहीं, बल्कि भोपाल, पटना, जोधपुर, भुवनेश्वर समेत देश के कई प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थानों में नौकरी का अवसर मिलेगा। ऑनलाइन आवेदन 13 जून से 3 जुलाई 2026 तक किए जा सकते हैं। एक परीक्षा, अनेक संस्थान और शानदार करियर
ड्रोन पायलट: तेजी से उभरता नया करियर
तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ ड्रोन पायलट आज एक लोकप्रिय और उभरता हुआ करियर विकल्प बन गया है। कृषि, सर्वेक्षण, फोटोग्राफी, इंफ्रास्ट्रक्चर निरीक्षण, आपदा प्रबंधन और सुरक्षा जैसे कई क्षेत्रों में ड्रोन का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए DGCA (Directorate General of Civil Aviation) से मान्यता प्राप्त संस्थानों से प्रशिक्षण और लाइसेंस प्राप्त करना महत्वपूर्ण है। कई प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं या 12वीं पास निर्धारित की गई है। वर्तमान में विभिन्न सरकारी और निजी क्षेत्रों में ड्रोन पायलटों की मांग बढ़ रही है, जिससे रोजगार के नए अवसर उत्पन्न हो रहे हैं।
SOAR पहल: अब हर छात्र बनेगा AI-Ready
भारत सरकार ने AI शिक्षा को सभी तक पहुंचाने के लिए SOAR (Skilling for AI Readiness) पहल शुरू की है। इस कार्यक्रम के माध्यम से कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक भी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से जुड़ी स्किल्स सीख सकेंगे। प्रशिक्षण को तीन स्तरों में विभाजित किया गया है— AI to be Aware (बुनियादी जानकारी), AI to Acquire (प्रोग्रामिंग, जनरेटिव AI और साइबर सुरक्षा) तथा AI to Aspire (करियर अवसर)। शिक्षकों के लिए 45 घंटे का “AI for Educators” कोर्स भी उपलब्ध है। Skill India Digital Hub पर संचालित है यह पहल।
AI for ALL: सभी के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता की सीख
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) अब केवल तकनीकी विशेषज्ञों तक सीमित नहीं रही है। इसी उद्देश्य से AI for ALL पहल शुरू की गई है, जिसके तहत सभी के लिए एक निःशुल्क ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध कराया गया है। यह कोर्स कुछ ही घंटों में पूरा किया जा सकता है और AI की मूलभूत अवधारणाओं को सरल भाषा में समझाता है। विद्यार्थी, शिक्षक, प्रोफेशनल्स और आम नागरिक भी इसमें भाग ले सकते हैं। कोर्स पूरा करने के बाद प्रतिभागियों को एक प्रमाणित सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है। यह पहल डिजिटल युग में AI की समझ बढ़ाने और सभी को नई तकनीकों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
डिग्री नहीं, अब स्किल बनाएगी करियर
बदलते रोजगार बाजार में केवल डिग्री सफलता की गारंटी नहीं रही है। भोपाल के उद्योग विशेषज्ञों, प्लेसमेंट मेंटर्स और आईटी प्रोफेशनल्स के अनुसार आज कंपनियां ऐसे उम्मीदवारों को प्राथमिकता दे रही हैं जिनके पास व्यावहारिक कौशल, वास्तविक प्रोजेक्ट्स और समस्या समाधान की क्षमता हो। AI, Data Analytics, Cyber Security, Cloud Computing और Communication Skills जैसी क्षमताओं की मांग तेजी से बढ़ रही है। साथ ही GitHub प्रोफाइल, लाइव प्रोजेक्ट्स, इंटर्नशिप और पोर्टफोलियो उम्मीदवारों को भीड़ से अलग पहचान दिला रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि भविष्य में वही युवा आगे बढ़ेंगे जो लगातार नई स्किल्स सीखते और स्वयं को अपडेट रखते हैं।
IPR सीखने का सुनहरा अवसर
आज के नवाचार और स्टार्टअप युग में केवल आइडिया होना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी सुरक्षा और व्यावसायिक उपयोग की समझ भी आवश्यक है। इसी उद्देश्य से CSIR-Advanced Materials and Processes Research Institute (CSIR-AMPRI) द्वारा 15–19 जून 2026 तक 5-दिवसीय Skill Development Programme on Intellectual Property Rights (IPR) आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में छात्र, शोधार्थी, नवप्रवर्तक और स्टार्टअप उत्साही भाग ले सकते हैं। विशेषज्ञ वैज्ञानिक Patent, Trademark, Copyright, Technology Transfer, Commercialization तथा Startup IP जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण देंगे। Innovation को मूल्यवान Asset में बदलने के लिए IPR की जानकारी बेहद महत्वपूर्ण है।
RKVY: युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
रेल कौशल विकास योजना (RKVY), PMKVY के अंतर्गत संचालित एक महत्वपूर्ण स्किल डेवलपमेंट पहल है। इस योजना के तहत 10वीं पास, 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को विभिन्न रेलवे वर्कशॉप्स और सेक्शनों में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। यह प्रशिक्षण लगभग 18 दिनों का होता है, जिसके सफल समापन पर रेलवे द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान किया जाता है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। प्रत्येक माह की 7 तारीख को पोर्टल खुलता है और 21 तारीख तक आवेदन किए जा सकते हैं। चयन मेरिट के आधार पर होता है, परिणाम सामान्यतः 22 तारीख को घोषित किए जाते हैं।
निर्माण : भविष्य को आकार देने का अवसर
अगर आपके पास कोई नया इनोवेशन, प्रोटोटाइप, स्टार्टअप आइडिया या तकनीकी प्रोजेक्ट है, तो निर्माण 2025 आपके लिए एक शानदार मंच है। SISTec – सागर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, भोपाल द्वारा आयोजित यह राष्ट्रीय स्तर का टेक स्किल एक्सपो युवा इनोवेटर्स को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर देता है। इस वर्ष की थीम “Call of the Future” है, जो भविष्य की चुनौतियों के समाधान खोजने पर केंद्रित है। हाइड्रोजन, स्मार्ट एग्रीकल्चर, रोबोटिक्स, IoT, फिनटेक और वेस्ट मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में भाग लिया जा सकता है। विजेताओं को ₹2.5 लाख तक की सीड फंडिंग और इनक्यूबेशन सपोर्ट भी मिलेगा।