🔍
💼 Career

रेलवे में 4,098 तकनीकी पदों पर भर्ती, युवाओं के लिए बड़ा अवसर

By mb Career Team · 08 Jul 2026, 10:46 pm IST
भारतीय रेलवे ने सुरक्षा और परिचालन व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए देशभर के विभिन्न रेलवे जोनों में 4,098 तकनीकी पदों पर भर्ती की मंजूरी दी है। 

इस भर्ती में 35 तकनीकी श्रेणियां शामिल हैं, जिनमें जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट (DMS), केमिकल एवं मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA) सहित कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। 

यह भर्ती इंजीनियरिंग और तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का शानदार अवसर लेकर आई है।

21 जुलाई से जारी होगा नोटिफिकेशन, ऐसे करें तैयारी

इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया Railway Recruitment Boards (RRB) द्वारा आयोजित की जाएगी। 21 जुलाई से सेंट्रलाइज्ड एम्प्लॉयमेंट नोटिफिकेशन (CEN) जारी होने की संभावना है, जिसके बाद ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे अपने शैक्षणिक दस्तावेज, पहचान पत्र और अन्य आवश्यक प्रमाणपत्र पहले से तैयार रखें तथा संबंधित तकनीकी विषयों और सामान्य ज्ञान की तैयारी अभी से शुरू करें, ताकि इस सुनहरे अवसर का पूरा लाभ उठा सकें।
👁1