💼 Career
SOAR पहल: अब हर छात्र बनेगा AI-Ready
By Editorial Team · 21 Jun 2026, 9:49 pm IST
भारत सरकार ने AI शिक्षा को सभी तक पहुंचाने के लिए SOAR (Skilling for AI Readiness) पहल शुरू की है। इस कार्यक्रम के माध्यम से कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक भी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से जुड़ी स्किल्स सीख सकेंगे। प्रशिक्षण को तीन स्तरों में विभाजित किया गया है— AI to be Aware (बुनियादी जानकारी), AI to Acquire (प्रोग्रामिंग, जनरेटिव AI और साइबर सुरक्षा) तथा AI to Aspire (करियर अवसर)। शिक्षकों के लिए 45 घंटे का “AI for Educators” कोर्स भी उपलब्ध है। Skill India Digital Hub पर संचालित है यह पहल।
Read complete article →