💼 Career

स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में बढ़ रहीं नौकरियां

By mb Career Team · 04 Jul 2026, 10:01 pm IST
भारत में स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र तेजी से रोजगार और स्टार्टअप के नए अवसर पैदा कर रहा है। सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन (EV), ग्रीन हाइड्रोजन, ऊर्जा भंडारण और कार्बन कैप्चर जैसी तकनीकों की मांग बढ़ रही है। 12वीं के बाद इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स या एनर्जी इंजीनियरिंग में पढ़ाई तथा ईवी, सोलर डिजाइन और डाटा एनालिटिक्स जैसे कौशल कॅरिअर को मजबूत बनाते हैं। तकनीकी ज्ञान और नवाचार के दम पर युवा ग्रीन टेक, स्मार्ट एनर्जी और ईवी चार्जिंग जैसे क्षेत्रों में सफल स्टार्टअप भी शुरू कर सकते हैं।
भारत तेजी से स्वच्छ ऊर्जा (Clean Energy) और सतत विकास (Sustainable Development) की दिशा में आगे बढ़ रहा है। जलवायु परिवर्तन की चुनौती, ऊर्जा की बढ़ती मांग और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता ने सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन (EV), ग्रीन हाइड्रोजन और ऊर्जा भंडारण जैसी तकनीकों को नई गति दी है। यही कारण है कि यह क्षेत्र अब केवल पर्यावरण संरक्षण तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि लाखों युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता (Entrepreneurship) का बड़ा माध्यम बनता जा रहा है। क्यों बढ़ रही है स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में मांग? भारत सरकार वर्ष 2070 तक नेट-जीरो उत्सर्जन (Net Zero Emission) का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। इसके लिए देशभर में सौर ऊर्जा परियोजनाओं, इलेक्ट्रिक वाहनों, बैटरी निर्माण, ग्रीन हाइड्रोजन मिशन और स्मार्ट ग्रिड जैसी परियोजनाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। इन सभी क्षेत्रों में प्रशिक्षित इंजीनियरों, तकनीशियनों, शोधकर्ताओं और प्रबंधन विशेषज्ञों की मांग लगातार बढ़ रही है। भविष्य बदलने वाली प्रमुख तकनीकें आने वाले वर्षों में कुछ तकनीकें सबसे अधिक प्रभाव डालेंगी— - ऊर्जा भंडारण (Energy Storage): सौर और पवन ऊर्जा की अनियमितता को दूर करने के लिए उन्नत बैटरी तकनीक महत्वपूर्ण होगी। - पावर इलेक्ट्रॉनिक्स: इलेक्ट्रिक वाहनों, चार्जिंग स्टेशन और आधुनिक ऊर्जा प्रणालियों की रीढ़ मानी जाती है। - ग्रीन हाइड्रोजन: उद्योग, परिवहन और ऊर्जा क्षेत्र में स्वच्छ ईंधन के रूप में इसका उपयोग तेजी से बढ़ेगा। - कार्बन कैप्चर तकनीक: उद्योगों से निकलने वाले कार्बन उत्सर्जन को कम करने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। - स्मार्ट ग्रिड और स्मार्ट एनर्जी मैनेजमेंट: ऊर्जा के कुशल वितरण और उपयोग के लिए इन तकनीकों का महत्व लगातार बढ़ रहा है। इस क्षेत्र में करियर कैसे बनाएं? यदि आप 12वीं के बाद इस क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो निम्न शैक्षणिक मार्ग उपयोगी हो सकते हैं— - बीटेक/बीई – इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, एनर्जी इंजीनियरिंग - एमटेक – पावर सिस्टम, रिन्यूएबल एनर्जी - एमबीए – एनर्जी मैनेजमेंट - शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट कोर्स – EV Technology, Solar PV Design, Battery Technology, Data Analytics, Energy Auditing आदि। किन स्किल्स की होगी सबसे ज्यादा जरूरत? केवल डिग्री ही पर्याप्त नहीं है। सफल करियर के लिए इन कौशलों पर भी ध्यान देना जरूरी है— - प्रोग्रामिंग और डेटा एनालिटिक्स - समस्या समाधान (Problem Solving) - नवाचार और डिजाइन थिंकिंग - प्रोजेक्ट मैनेजमेंट - टीमवर्क और कम्युनिकेशन स्किल्स - इंटर्नशिप एवं उद्योग आधारित प्रोजेक्ट्स का अनुभव नौकरी के प्रमुख अवसर इस क्षेत्र में आप निम्न पदों पर कार्य कर सकते हैं— - सोलर डिजाइन इंजीनियर - EV डिजाइन एवं सर्विस इंजीनियर - बैटरी टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ - ऊर्जा विश्लेषक (Energy Analyst) - प्रोजेक्ट इंजीनियर - ग्रीन हाइड्रोजन विशेषज्ञ - एनर्जी ऑडिटर - रिसर्च एवं डेवलपमेंट इंजीनियर स्टार्टअप के लिए सुनहरा समय स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां करियर केवल नौकरी तक सीमित नहीं है। यदि आपके पास तकनीकी ज्ञान और नवाचार की सोच है, तो आप अपना स्टार्टअप भी शुरू कर सकते हैं। संभावित स्टार्टअप आइडिया— - EV चार्जिंग स्टेशन - सोलर रूफटॉप इंस्टॉलेशन - स्मार्ट एनर्जी मैनेजमेंट सिस्टम - बैटरी रीसाइक्लिंग - बायोमास और वेस्ट-टू-एनर्जी समाधान - ग्रीन टेक कंसल्टेंसी - ऊर्जा दक्षता (Energy Efficiency) सेवाएं सरकार की विभिन्न योजनाएं, स्टार्टअप इंडिया, MSME योजनाएं, इनक्यूबेशन सेंटर और निवेशकों की बढ़ती रुचि इस क्षेत्र में नए उद्यमियों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार कर रही हैं। प्रमुख संस्थान - भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली - भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे - भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास - टेरी स्कूल ऑफ एडवांस्ड स्टडीज, नई दिल्ली - नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सोलर एनर्जी (NISE), गुरुग्राम
👁5