🏛️ Bhopal
नए समय के लिए AI और स्किल्स जरूरी
By mBlog.in · 24 Aug 2026, 8:44 pm IST
SISTec रातीबड़ में नए बीटेक, बीफार्मा और बीबीए स्टूडेंट्स के स्वागत के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम ‘अभिनंदन’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्टूडेंट्स को पढ़ाई के साथ AI, कम्युनिकेशन, लॉजिकल रीजनिंग और प्रैक्टिकल स्किल्स विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। विशेषज्ञों ने इंडस्ट्री की बदलती जरूरतों और करियर के नए अवसरों से भी स्टूडेंट्स को अवगत कराया। ओरिएंटेशन कार्यक्रम में स्टूडेंट्स को पढ़ाई के साथ नए आइडिया पर काम करने और उन्हें स्टार्टअप के रूप में विकसित करने की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी गई
स्टार्टअप से लेकर करियर तक, स्टूडेंट्स को मिली सीख
ओरिएंटेशन कार्यक्रम में स्टूडेंट्स को पढ़ाई के साथ नए आइडिया पर काम करने और उन्हें स्टार्टअप के रूप में विकसित करने की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी गई। Dr Ajay Kumar Choubey द्वारा भी स्टूडेंट्स को स्टार्टअप और एंटरप्रेन्योरशिप पर विशेष लेक्चर दिया गया, जिसमें आइडिया को बिजनेस में बदलने, समस्या की पहचान और इनोवेशन के महत्व पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में इंटर्नशिप, प्लेसमेंट, स्टार्टअप इनक्यूबेशन और इंडस्ट्री कनेक्ट पर भी जानकारी साझा की गई।