📚 Knowledge
हरमनप्रीत कौर बनीं 200 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर
By Editorial Team · 22 Jun 2026, 3:28 am IST
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। वह 200 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गई हैं। खास बात यह है कि अभी तक कोई भी पुरुष क्रिकेटर 200 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों का आंकड़ा नहीं छू सका है। पुरुष क्रिकेट में सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने का रिकॉर्ड आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग (163 मैच) के नाम है, जबकि भारत के रोहित शर्मा 159 मैचों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इस सम्मान के लिए उन्हें स्मृति मंधाना और मुख्य कोच ने ‘200’ जर्सी और कैप भेंट की।
Read complete article →