🔍
🎓 Education

Admission Alert

By mb Admission Team · 08 Jul 2026, 10:27 pm IST
नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश 2027: आवेदन शुरू

नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2027 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। 

यह देश के प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों में प्रवेश का सुनहरा अवसर है, जहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा निःशुल्क प्रदान की जाती है। अभिभावकों और विद्यार्थियों को समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। 

JNVST 2027: कौन कर सकता है आवेदन?

जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा के लिए वही विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, जो शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 5 में अध्ययनरत हों। अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा छात्र केवल अपने गृह जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए ही आवेदन कर सकता है। आवेदन से पहले सभी पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक अवश्य जांच लें। 

परीक्षा का pattern ??

  • छात्र केवल अपने गृह जिले के नवोदय के लिए ही आवेदन -कर सकता है। 
  • परीक्षा OMR आधारित होगी। 
  • इसमें 80 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 100 अंकों के होंगे।
👁1