🏛️ Bhopal

बुरहानपुर के केले को मिला GI टैग, किसानों की बढ़ेगी आय और पहचान

By mb IPR Team · 24 Jun 2026, 10:32 pm IST
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के लिए बड़ी खुशखबरी है। अपनी मिठास और बेहतरीन गुणवत्ता के लिए प्रसिद्ध बुरहानपुर केले को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग मिल गया है। इससे जिले के करीब 18 हजार किसानों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। GI टैग मिलने से बुरहानपुर के केले को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अलग पहचान मिलेगी तथा किसानों को बेहतर कीमत प्राप्त हो सकेगी। जिले में लगभग 26 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में केले की खेती होती है। साथ ही, केला प्रसंस्करण उद्योग और निर्यात को भी नई गति मिलेगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार के अवसर मजबूत होंगे।
👁1
Read complete article →