📚 Knowledge

आज का GK

By mb GK Team · 28 Jun 2026, 9:00 pm IST
■महेश दीक्षित को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) का नया निदेशक नियुक्त किया गया; उनका कार्यकाल 2 वर्ष का होगा। वे तपन कुमार डेका का स्थान लेंगे । ■ दिनेश त्रिवेदी को बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त के रूप में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के समकक्ष औपचारिक प्रोटोकॉल दर्जा दिया गया। ■ DRDO की स्वदेशी 'नेत्र' AEW&C प्रणाली को फाइनल ऑपरेशनल क्लीयरेंस मिला। 'नेत्र' भारतीय वायु सेना की निगरानी और युद्ध प्रबंधन क्षमता बढ़ाएगी। ■ तीन उत्पादों को GI टैग मिला। इनमें सिवनी का जम्बो सीताफल, बुरहानपुर का केला और त्रिपुरा का सरिंदा शामिल हैं। ■ राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने 10 नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई।
👁2
Read complete article →