🏛️ Bhopal

LNCT Bhopal में दो दिवसीय आईपीआर कार्यशाला

By mBlog.in · 26 Jul 2026, 1:34 pm IST
LNCT Bhopal द्वारा MPCST, Bhopal के प्रायोजन में आयोजित दो दिवसीय बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) कार्यशाला का प्रथम दिवस उत्साह और ज्ञानवर्धक सत्रों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि एवं विशेषज्ञ वक्ता श्री राकेश सोनी ने आईपीआर के महत्व और उसके व्यावहारिक पहलुओं पर प्रकाश डाला, जबकि डॉ. प्रशांत बरेदार ने अपने प्रेरक व्याख्यान से प्रतिभागियों को नवाचार और अनुसंधान के प्रति जागरूक किया। सभी के सहयोग से कार्यशाला का प्रथम दिवस अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रहा।

स्टार्टअप, अकादमिक और आईपीआर का प्रभावी समन्वय

LNCT Bhopal द्वारा MPCST, Bhopal के प्रायोजन में आयोजित दो दिवसीय आईपीआर कार्यशाला का द्वितीय दिवस भी ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा। डॉ. अजय कुमार चौबे एवं डॉ. अपर्णा ने अपने विशेषज्ञ सत्रों में स्टार्टअप, अकादमिक जगत तथा बौद्धिक संपदा अधिकारों के परस्पर संबंध को प्रभावी ढंग से समझाया। उन्होंने बताया कि नवाचार, अनुसंधान और उद्यमिता को सशक्त बनाने में आईपीआर की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रतिभागियों ने इन सत्रों से व्यवहारिक एवं उपयोगी ज्ञान प्राप्त किया।
👁2