🎓 Education

Open & distance learning : Date extended 31 July 2026

By mBlog.in · 20 Jul 2026, 5:26 pm IST
एजुकेशन से सम्बंधित एक बड़ी update आयी है, जो है - IGNOU ने जुलाई 2026 session के लिए पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि को आधिकारिक तौर पर बढ़ाकर 31 जुलाई, 2026 कर दिया है। ODL याने open & distance learning और ऑनलाइन कार्यक्रमों में नामांकित छात्र अब आधिकारिक पुनः पंजीकरण पोर्टल के माध्यम से बिना किसी विलंब शुल्क के अपने अगले सेमेस्टर या वर्ष का पंजीकरण पूरा कर सकते हैं। 

Open & distance learning : Date extended 31 July 2026

IGNOU का पूरा नाम इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय हैं। Indira Gandhi National Open University की स्थापना 1985 में हुई थी और यह भारत की सबसे बड़ी केंद्रीय मुक्त (ओपन) यूनिवर्सिटी है। जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। और पुरे देश में अलग अलग स्टेट्स में रीजनल सेंटर्स हैं। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो नियमित कॉलेज गए बिना घर बैठे उच्च शिक्षा (जैसे- ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन, डिप्लोमा) प्राप्त करना चाहते हैं। यह UGC (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) से मान्यता प्राप्त है और इसे NAAC द्वारा 'A++' ग्रेड प्राप्त है। कोर्स  कला, विज्ञान, वाणिज्य, कानून और प्रबंधन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में 200 से अधिक पाठ्यक्रम (Courses) हैं। 
👁3