🏛️ Bhopal

इंटरनेशनल कांफ्रेंस में चमकी वैष्णवी शर्मा

By mb Team · 21 Jun 2026, 9:20 pm IST
भोपाल की प्रतिभाशाली छात्रा वैष्णवी शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने 8-9 दिसंबर को पैसिफिक यूनिवर्सिटी, उदयपुर (राजस्थान) में आयोजित इंटरनेशनल कांफ्रेंस में “बायोचार पोटेंशियल” विषय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। उनके उत्कृष्ट शोध और प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण के लिए उन्हें “इंटरनेशनल बेस्ट ओरल प्रेजेंटेशन अवार्ड” से सम्मानित किया गया। वैष्णवी वर्तमान में वैष्णवी करियर कॉलेज (ऑटोनोमस), भोपाल से बायोटेक्नोलॉजी में मास्टर्स कर रही हैं। उनका शोध वायुमंडल पर पड़ने वाले हानिकारक प्रभावों को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देता है। यह कार्य डॉ. अनिता सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
👁2
Read complete article →