📋 Scheme

Blue Aadhaar : 5 साल से कम उम्र के बच्चे का आधार कार्ड

By mBlog.in · 14 Jul 2026, 11:36 am IST
घर बैठे बनवाएं Blue Aadhaar

अगर आपके घर में 5 साल से कम उम्र का बच्चा है, तो उसका Blue Aadhaar (याने बाल आधार) अब कुछ क्षेत्रों में घर बैठे भी बन सकता है। यदि आपके पिन कोड पर IPPB और डाक विभाग की डोरस्टेप सेवा उपलब्ध है, तो डाक कर्मचारी घर आकर नामांकन करेगा। इसके लिए बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र और माता या पिता का आधार कार्ड आवश्यक है। यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क है।

(Disclaimer: Image AI generated है)

क्या है Blue Aadhaar?

Blue Aadhaar 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए जारी विशेष आधार कार्ड है। इसमें बच्चे के फिंगरप्रिंट और आइरिस स्कैन नहीं लिए जाते, केवल फोटो और माता या पिता के आधार से लिंक किया जाता है। 5 वर्ष पूरे होने पर बायोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य है और 15 वर्ष की उम्र में दोबारा अपडेट करना होता है। फिलहाल यह डोरस्टेप सुविधा सभी क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है।

(Disclaimer: Image AI generated है)
👁1