🎓 Education
आज का Quick GK
By mb GK Team · 03 Jul 2026, 10:31 am IST
1. Ashutosh Dixit भारतीय वायु सेना के नए उप-प्रमुख बने।
2. NASA> ने चंद्रमा पर स्थायी मानव मिशन की तैयारी हेतु 600 मिलियन डॉलर की योजना घोषित की।
3. Reserve Bank of India के अनुसार भारत का घरेलू कर्ज GDP के 45.5% पर पहुंचा।
4. Vikram Misri का कार्यकाल 14 जुलाई 2027 तक बढ़ाया गया।
5. प्रख्यात रंगकर्मी Vijaya Mehta का 92 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित बने भारतीय वायु सेना के नए उप-प्रमुख
आशुतोष दीक्षित को भारतीय वायु सेना का नया उप-प्रमुख नियुक्त किया गया है। उन्होंने नागेश कपूर का स्थान लिया। वर्ष 1986 बैच के अधिकारी दीक्षित को मिराज-2000 और तेजस जैसे लड़ाकू विमानों को उड़ाने का 3,500 घंटे से अधिक का अनुभव है। वे कारगिल युद्ध के दौरान ऑपरेशन सफेद सागर में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। इससे पहले वे चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ के पद पर कार्यरत थे।
---
2. नासा की चंद्रमा पर स्थायी मानव मिशन की नई तैयारी
NASA ने चंद्रमा पर भविष्य में स्थायी मानव मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए 600 मिलियन डॉलर के नए समझौतों की घोषणा की है। इस योजना के तहत वर्ष 2028 के अंत तक चार रोबोटिक लैंडर मिशन भेजे जाएंगे। इन मिशनों में चंद्रमा की धूल, विकिरण (रेडिएशन) और सतही परिस्थितियों का अध्ययन किया जाएगा। साथ ही 'प्रॉमिस' पोलर रोवर ध्रुवीय क्षेत्रों में पानी और अन्य उपयोगी संसाधनों की खोज करेगा, जो भविष्य के मानव मिशनों के लिए महत्वपूर्ण होंगे।
---
3. भारत में घरेलू कर्ज जीडीपी के 45.5% तक पहुंचा
Reserve Bank of India की रिपोर्ट के अनुसार भारत में घरेलू क्षेत्र का कुल कर्ज देश की जीडीपी के 45.5% तक पहुंच गया है। इसका प्रमुख कारण पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड जैसे नॉन-हाउसिंग रिटेल लोन में तेज वृद्धि है। विशेषज्ञों के अनुसार लोग अब संपत्ति बनाने की बजाय दैनिक जरूरतों और खर्चों के लिए अधिक कर्ज ले रहे हैं। उभरती अर्थव्यवस्थाओं में घरेलू कर्ज के मामले में भारत चौथे स्थान पर है।
---
4. विदेश सचिव विक्रम मिस्री का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा
विक्रम मिस्री का कार्यकाल 14 जुलाई 2027 तक एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। वर्ष 1989 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी मिस्री चीन मामलों के विशेषज्ञ माने जाते हैं। वे इंद्र कुमार गुजराल, मनमोहन सिंह और नरेंद्र मोदी के निजी सचिव भी रह चुके हैं। विदेश सचिव बनने से पहले वे डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
---
5. रंगमंच की दिग्गज विजया मेहता का निधन
विजया मेहता का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें स्नेहपूर्वक 'बाई' कहा जाता था। उन्होंने मराठी रंगमंच को आधुनिक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया और थिएटर समूह 'रंगायन' की सह-स्थापना की। उनके निर्देशित नाटक 'एक शून्य बाजीराव' सहित कई प्रस्तुतियां भारतीय रंगमंच की अमूल्य धरोहर मानी जाती हैं। उनके निधन से भारतीय थिएटर और सिनेमा जगत ने एक महान कलाकार और दूरदर्शी निर्देशक को खो दिया।
Read at source →